JHARKHAND NEWS
रांची के मेन रोड स्थित सफा अपार्टमेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
रांची के मेन रोड स्थित सफा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर स्थित फ्लैट में लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिजली नहीं रहने के कारण जलाए गए कैंडल से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।आग इतनी तेजी से फैली कि फ्लैट में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।
अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले एक व्यक्ति के अनुसार, आग का धुआं दिखाई देने के बाद फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया।वहीं, सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।