Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन का मनाया बर्थडे, गरीबों के बीच बांटा भोजन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर सीएम का बर्थडे केक काटकर मनाया. इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के तस्वीर को केक खिलाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के मौके पर मेराल प्रखंड के चेचरिया गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया. वहीं गरीब लोगों के बीच नास्ता और खाना का पैकेट भी वितरण किया गया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जेएमएम के नेता एवं कार्यकर्ता ही नहीं झारखण्ड की जनता अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मना रही है. वहीं मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्षय में गरीब व असहायों के बीच मिठाई और भोजन वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों के पार्टी में शामिल होने पर उन्हें माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि किसी के कहने पर नहीं ये सभी लोग क्षेत्र की विकास और जेएमएम पार्टी से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. विगत कुछ दिनों में हजारों की संख्या में लोग विभिन्न पार्टियों को छोड़कर जेएमएम पार्टी में शामिल हुए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें