Live

झारखंड नगर निकाय चुनाव

लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है. नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे कुल 10 उम्मीदवारों के बीच शनिवार को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया. समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की गई,जहां प्रत्याशी और बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे.

चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही अब चुनाव प्रचार को लेकर सरगर्मी और तेज होने की संभावना है. किसी प्रत्याशी को बल्ला का चुनाव चिह्न मिला है तो किसी को एयर कंडीशनर,चूड़ी,बक्सा. वहीं कुछ प्रत्याशियों को बाल्टी,ईंटा,टार्च लाइट सहित अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं. प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव चिह्न मिलने के बाद जीत का दावा करते हुए जनता के बीच जाकर प्रचार तेज करने की बात कही है.

इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र मुंडा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है. चुनाव चिह्नों का आवंटन नियमों के अनुसार किया गया है और सभी प्रत्याशियों को बराबर अवसर दिया गया है.

चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे. नगर में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माता नजर आ रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें