Live

खुलेआम गुंडागर्दी

गिरीडीह के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के गुर्गों ने सरेआम दिखाई गुंडागर्दी

A
Arun Chourasiaलेखक

Bokaro:-झारखंड में आजसू सांसद के समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी की है।इस गुंडगर्दी का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के गुर्गो ने छत्तीसगढ़ कोरबा के ठेकेदार की बोकारो के चंद्रपुरा में जमकर की पिटाई की है.इस पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद सांसद के खिलाफ लोग जमकर निशाना साध रहें हैं।

इस वीडियो में सांसद से बात करने के लिए ठेकेदार को मजबूर किया जा रहा है,और बात नहीं मानने पर जंगल में ले जाकर काट देने की धमकी दी जा रही है.इस पिटाई में घायल हुए गुलजार रोड लाइंस के प्रोपराइटर गुलजार सिंह राजपूत को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

दरअसल गुलजार रोड लाइंस के साथ सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फेयर डील नाम की कंपनी के साथ पार्टनरशिप कराया था और इसमें पैसे के लेनदेन के लिए विवाद हुआ था.इस विवाद में सासंद के गुर्गो ने गुलजार सिंह राजपूत के साथ मारपीट की है,पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.मारपीट का आरोप सांसद के गुर्गे वीगन महतो,विनोद महतो और अरविंद पाण्डे समेत अन्य पर लगी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें