झारखंड में भीषण सड़क हादसा
अनियंत्रित टेलर ने 5 वाहनों को रौंदा, 4 की दर्दनाक मौत
रामगढ़ : बड़ी खबर आ रही है झारखंड के रामगढ़ से जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित टेलर ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए कई लोगों की जान ले ली है। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई।
दुर्घटना के बाद ट्रेलर के इंजन में अचानक आग लग गई।सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।