झारखंड में फिर गहराया एनआरसी मुद्दा
भाजपा द्वारा NRC की मांग पर झामुमो ने कहा, NRC लागू होना चाहिए भाजपा में
रांची : झारखंड में एक बार फिर एनआरसी का मुद्दा उठने लगा है. दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो राज्य के पाकुड़ जिले में सबसे पहले एनआरसी लागू करेंगे.
बाबूलाल मरांडी द्वारा किए गए ट्वीट और उनके बयानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तंज कसते हुए कहा है कि एनआरसी लागू करने की जरूरत भाजपा में है. सबसे ज्यादा घुसपैठिये भाजपा में है. हम मानते हैं कि एनआरसी की जरूरत है झारखंड में. लेकिन वह भाजपा गुट में है.
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि एनआरसी का समर्थन नहीं कर झामुमो अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा रहा है. इन मुस्लिम बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के द्वारा झारखंड के मुसलमान का हक मारा जाता है. अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का फायदा यही उठा लेते हैं. आदिवासी बेटियों से शादी कर ये पंचायत और नगर निकायों पर काबिज होते हैं और जमीन के मालिक बन जाते हैं. फिर भी झामुमो इनका विरोध नहीं कर अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा देता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।