झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत : राहुल गांधी यात्रा को लेकर पहुंचे पाकुड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पाकुड़ : झारखंड में कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पाकुड़ पहुंचे. पाकुड़ में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया है. जिले के नसीपुर में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश की है. राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के नलहट्टी से होते हुए पाकुड़ पहुंचे. न्याय यात्रा में झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं मंत्री आलमगीर आलम भी पहुंचे. पाकुड़ में अपने चहेते नेता को देखने के लिए पार्टी समर्थकों के साथ आमलोगों में गजब का उत्साह है. कार्यक्रम में राहुल गाधी के साथ झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं.
}