Live

हजारीबाग में अबुआ आवास के लाभुकों को CM की सौगात

बैंक खाते में डीबीटी से पहली किस्त की राशि किया ट्रांसफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हजारीबाग , रामगढ़, चतरा और कोडरमा के लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया. इससे पूर्व कार्यक्रम में सीएम चंपई सोरेन का भव्य स्वागत किया गया.


मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मैदान में अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए, मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आवास योजना कार्यक्रम में हजारीबाग,रामगढ़, चतरा और कोडरमा के लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र दिया. सीएम ने उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया. कार्यक्रम में सीएम के साथग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें