झारखंड में 15 हजार डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
आईएमए झासा के संयुक्त निर्णय पर सभी चिकित्सक काम पर लौटे
रांची : बड़ी खबर रांची से जहां झारखंड में 15 हजार डॉक्टरों की हो रही हड़ताल समाप्त हो गई है. आईएमए झासा के संयुक्त निर्णय पर चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है. MGM अस्पताल जमशेदपुर में चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले में आज सुबह 6 बजे से 10.45 तक डॉक्टरों ने राज्य के सभी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार किये.
झारखंड के15हजार डॉक्टरों द्वारा करीब4घंटे45मिनट तक अपने कार्य का बहिष्कार किया गया. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया. चिकित्सकों ने यह मांग की कि आए दिन इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के संदर्भ में सरकार द्वारा जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए ताकि एक सुरक्षित वातावरण में डॉक्टर आम जनों की सेवा कर पाए. भयभीत माहौल में मरीजों की सेवा नहीं हो पाएगी. सही से डॉक्टर काम नहीं कर पाएंगे. आए दिन यह घटनाएं किसी न किसी जिले से सुनने को मिलती है. चिकित्सकों ने कहा कि जब अन्य राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो सकते हैं तो फिर झारखंड में क्यों नहीं.
बता दें कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश था. जमशेदपुर में चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले में आज सुबह 6 बजे से 10.45 तक डॉक्टरों ने राज्य के सभी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार किये. इसको लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अन्य चिकित्सीय संगठन ने मिलकर निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया. और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की. चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू हो. जमशेदपुर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना के बाद संगठनों ने अपना कार्यबहिष्कार वापस ले लिया है. इस तरह डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है. सभी चिकित्सक अपने-अपने काम पर वापस लौट गए.
आईएमए,झासा, AHPI,ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन,जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, FORDAद्वारा हड़ताल समाप्त के बाद घोषणा की गई----
हमारी मांगें मान ली गई है:-
1)दोषियों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी गई है.
2)मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट द्वारा F.I.R दर्ज की गई,अभी तक यह व्यक्तिगत डॉक्टर कमलेश के द्वारा की गई थी.
3)मेडिकल कॉलेज कैंपस में पुलिस पीपेट बनाए जाने संबंधित कागजात तैयार कर लिया गया.
इसलिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवाएं संघ, झारखंड ने संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा करती है ।अपने समस्त चिकित्सकों से आग्रह किया है कि हमारी मांगे मान ली गई है, इसलिए आप सभी अपने-अपने कार्य पर वापस आ जाए । सदस्यों को भरोसा दिया है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के लिए यथासंभव प्रयास जारी रहेगा और इसके लिए भी एक और आंदोलन से इनकार नहीं किया जा सकता । हम आशान्वित हैं कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री महोदय और माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय यथाशीघ्र अगली विधानसभा सत्र में ही मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को पारित करेंगे। साथ ही कार्य बहिष्कार में सम्मिलित सभी संगठनों ( आईएमए, झासा, AHPI, ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, FORDA के सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।