Live

झारखंड को 5271 करोड़ रुपये का आवंटन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची डीआरएम के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: आज रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने रांची डीआरएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की. बजट में झारखंड को 5271 करोड़ रुपये का एलोकेट किया गया है. जिसमें कई न्यू प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं.

57 रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए डेवलप किया जाएगा.

राज्य सरकार को इन सभी कार्यों में मदद कर जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए आग्रह किया गया है.

रांची रेल डिवीजन के डीआरएम झारखंड को किए गए बजट से काफी संतुष्ट नजर आए. 57 रेलवे स्टेशन में रांची से लेकर हटिया स्टेशन को री डिवेलप किया जायेगा. रांची रेल मंडल में कुल 12 स्टेशन को खास तरीके से डेवलप किया जाएगा. टाटीसिलवे , बानो , सिल्ली समेत अन्य 9 स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत काम किया जायेगा. दिव्यांगो के लिए कुछ स्टेशन में कई सुविधा दी जायेगी जिसमें रैंप और लिफ्ट शामिल होगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें