Live

सिमडेगा में शख्स की धारदार हथियार से हत्या

अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिमडेगा : बड़ी खबरसिमडेगा से जहां रेंगारीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ा टोली में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि बाघचट्टा कोहड़ा फाड़ा निवासी महेश अपनी पत्नी के साथ रविवार को पोड़ा बाजार आया था. लेकिन वह कुछ काम से रुक गया और उसकी पत्नी घर लौट गई. सोमवार की सुबह महेश का शव बाजार के एक झोपड़ी के अंदर पड़ा मिला. घटना के बाद गांव के मुखिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें