रफ्तार का कहर
सिमडेगा में सड़क हादसे में बाइकसवार 2 युवकों की मौत, घटना से सनसनी
सिमडेगा : बड़ी खबर सिमडेगा से जहां केरसई थाना क्षेत्र के किनकेल के पास 2 मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो जाने से बाइक पर बैठे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार केरसई जटाटोली निवासी अरमान किड़ो बाइक से कुरडेग की ओर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हेठमा निवासी वरदान मिंज सिमडेगा से बाइक से आ रहा था. इसी क्रम में केरसई थाना क्षेत्र के किनकेल के पास दोनों की बाइक आमने सामने टकरा गई. हादसे में घटना स्थल पर ही वरदान मिंज नामक युवक की मौत हो गई. जबकि अरमान किड़ो की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हुई. पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।