लातेहार में ट्रेन की चपेट में आकर महिला का कटा पैर
RPF ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी
लातेहार : खबर लातेहार से है जहां सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड स्थित टोरी जंक्शन में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की पैर कट गई. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से बाहर कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार बरवाडीह-गोमो अप पैसेंजर ट्रेन टोरी पहुंची थी. इसी दौरान यात्रा कर रही एक वृद्ध महिला ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई जिससे उसकी एक पैर पूरी तरह कट गया. इधर मौके पर मौजूद आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से घायल महिला को बाहर कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा दिया है. जहां चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक उपचार शुरु कर दिया गया है. वहीं घायल महिला की पहचान सदर थानाक्षेत्र के बतात गांव निवासी बतायी जा रही है. घायल महिला लोगों से मदद मांग जीवन बसर करती थी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।