Live

गढ़वा में भालू का आतंक

भालू के हमले से 1 युवक गंभीर रुप से घायल, अस्पताल भेजने की हो रही तैयारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : खबर गढ़वा की जहां जिले के भंडरिया वन क्षेत्र के सरुवत पहाड़ पर बुधवार की रात जंगली भालू के हमले से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजने की तैयारी हो रही है.



बताया जा रहा है कि भंडरिया वन क्षेत्र के सरुवत पहाड़ पर बुधवार की रात भालू के हमले से लगन कोरवा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. भालू ने लगन कोरवा का मुंह नोच डाला है. घटना के बाद घायल कोरवा को पहाड़ से उतारकर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है इधर घटना के बाद रेंजर एवं उनकी टीम सरुवात पहाड़ जाने की तैयारी कर रही है ताकि पीड़ित को मुआवजा मिल सके.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें