CM चंपई सोरेन का सरायकेला दौरा 24 फरवरी को
जिलेवासियों को देंगे विभिन्न योजनाओं का सौगात
रांची : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 24 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला जायेंगे. सीएम सरायकेला-खरसावां में जिले वासियों को 200 करोड़ की योजनाओं का सौगात देंगे.
सीएम चंपई सोरेन सरायकेला शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जुडको द्वारा बनाये जाने वाले मैरिन ड्राईव का शिलान्यास करेंगे. वहीं खरकई नदी पर 12 करोड़ की लागत से बीयर का भी निर्माण होगा. इससे गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा. इसके अलावे सरायकेला टाउन हॉल का उद्घाटन भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आदित्यपुर नगर निगम भवन का भी आधारशिला रखेंगे.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगातार सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर काम कर रही है. अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना समेत कई योजनाओं के तहत लाभुकों को इसका लाभ मिल रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।