Live

चाईबासा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात

पोकलेन के इंजन में लगाई आग, चिपकाया PLFI का बैनर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेंगलबेड़ा में रविवार की रात पीएलएफआई उग्रवादियों ने एक पोकलेन में आग लगा दिया. आग लगने से पोकलेन का इंजन जल गया. साथ में पीएलएफआई का बैनर भी लगा हुआ है. बैनर में पीएलएफआई संगठन द्वारा साटे बैनर में लिखा है यदि संपर्क नहीं किया तो लाल सलाम.


घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पीएलएफआई नक्सलियों ने पोकलेन जलाने के बाद घटना स्थल पर एक बैनर छोड़ कर घटना की जिम्मेदारी ली है. पर्चा में लिखा है कि संगठन से संपर्क किए बगैर कार्य किए जाने पर फौजी कार्रवाई होगी. कहा जा रहा है कि यह मामला लेवी से जुड़ा हुआ है. उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव के पास शनिवार रात जेजेएमपी के उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया था. उग्रवादियों ने इस दौरान 5 हाइवा का शीशा तोड़ दिया. साथ ही कई वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की थी.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें