Live

बड़ी कामयाबी

बक्सर पुलिस ने झारखंड के तीन हार्डकोर नक्सलियों को 12 लाख कैश के साथ किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

Patna:-बिहार की बक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.इसने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के तीन होर्डकोर सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से 12 लाख नगद और 14 से अधिक मोबाइल भी बरामद किया गया है।तीनों गिरफ्तार झारखंड के रहनेवालें हैं.

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर की औद्योगिक थाना की पुलिस वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच अभियान चला रही थी.इस बीच नक्सलियों की गाड़ी चकमा देते हुए भागने लगी जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए गाड़ी को रूकवाया..उसके बाद पुछताछ में इनका सारा भेद खुल गया.सभी गिरफ्तार नक्सली झारखंड के रांची एवं आस-पास के रहने वाले हैं।इसलिए बक्सर पुलिस ने झारखंड पुलिस को भी इस गिरफ्तारी की सूचना दी है

वहीं इस मामले पर रांची पुलिस ने जानकारी दी है कि बिहार पुलिस की मदद से पीएलएफआई के 3 हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है.तीनों की पहचान रांची के धुर्वा निवासी निवेश कुमार, जगन्नाथपुर थाना निवासी ध्रुव कुमार और खंटू थाना क्षेत्र के रहनेवाले शुभम कुमार पोद्दार के रूप मे की गई है.

इससे पहले धुर्वा थाना क्षेत्र से लग्जरी कार से पीएलएफआई संगठन को सामान सप्लाई करने के आरोप में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।उनके पास से 8 स्लीपिंग बैग,15 टेंट, बीएमडब्ल्यू कार,थार जीप समेत 3 लाख नगद,5 सीम, PLFI का 70 पीस पर्चा बरामद किया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें