Live

BIG BREAKING

चाईबासा में नक्सलियों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के बांदाबेड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसे घर के पास मृत पाया. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.



जानकारी के अनुसार मृतक जितेन लागुरी शुक्रवार को सामान खरीदने के लिए चाईबासा गये थे. खरीदारी के बाद वह शुक्रवार देर शाम बाइक से गांव लौटे. गांव पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और घर के अंदर घुसे ही थे कि अचानक नक्सलियों ने उन्हें बाहर आने को कहा. घर के बाहर निकलते ही नक्सलियों ने उन पर दो गोलियां दागी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. शनिवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें