Live

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा

अब तक जेटेट परीक्षा क्यों नहीं हुई, क्या मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया में सीटेट को दी जा सकती मान्यता

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : राज्य में जेटेट परीक्षा आयोजन करने एवं सीटेट को अर्हता में शामिल करने की एवं नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग करने वाली याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में अदालत ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है. पूछा है कि अब तक परीक्षा का आयोजन क्यों नहीं हुआ, और क्या मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया में सीटेट को मान्यता दी जा सकती है. इन तमाम बिन्दुओं पर आधारित सवाल का जवाब अदालत ने राज्य सरकार से मांगा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी.

आपको यह भी बताते चलें कि प्रार्थी ने अपनी याचिका में यह कहा है कि राज्य सरकार ने 2016 के बाद से जेटेट परीक्षा नहीं आयोजित की है. वहीं अब लगभग 26000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जेटेट की अनिवार्यता के साथ शुरू कर दी है. ऐसे में लाखों अभ्यर्थी हैं जो इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं दूसरी तरफ जो अभ्यर्थी जे टेट नहीं दिए हैं उन्होंने वैकल्पिक रूप से सीटेट का सहारा लिया है. जो केंद्र आयोजित करती है. लेकिन इस नियुक्ति प्रक्रिया में सीटेट को भी मानता नहीं दी गई है. प्रार्थी ने मांग किया है कि या तो परीक्षा का आयोजन कर लिया जाए या फिर सीटेट को मान्यता देने के साथ-साथ प्रक्रिया शुरू की जाए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें