Live

झारखंड HC के जज संजय प्रसाद पहुंचे पाकुड़

जिला व्यवहार न्यायालय की न्यायिक व्यवस्था का लिया जायजा, डिस्पेंसरी सेंटर का किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : झारखण्ड हाईकोर्ट के जज संजय प्रसाद पाकुड़ पहुंचे.पाकुड़ में उन्होंने सबसे पहले पौधरोपण किया. इधर डिस्पेंसरी सेंटर,विटनेस वेटिंग सेंटर एवं विटनेस डिपोजीशन सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने पाकुड़ सिविल कोर्ट की न्यायिक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि जेल का भी निरीक्षण किया जायेगा.

इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद ने कहा कि केस संबंधित कार्य को लेकर आने वाले आम जनों के लिए स्वास्थ्य सुविधा इस डिस्पेंसरी से मिलेगी. यहां डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे. केस संबंधी आने वाले विटनेस आमजनों के लिए विटनेस वेटिंग सेंटर में प्रतीक्षा कर सकते हैं. गवाही के दौरान विटनेस को सुरक्षा की दृष्टि से विटनेस डिपोजीशन सेंटर बनाया गया है. यहां विटनेस बिना डर व दबाव के गवाही दे सकेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें