Live

JHARKHAND ELECTION RESULTS 2024

गोमिया सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद जीते, कहा-ये इस क्षेत्र की जनता की जीत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : झारखंड विधानसभा चुनाव में गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की है. झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं.

जीत के बाद मतगणना स्थल पहुंचेJMMउम्मीदवार योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह इस क्षेत्र की जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बोकारो जिले से भाजपा का सफाया हुआ है. आने वाले समय में पूरे राज्य से सफाया होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी का जो नारा था हेमंत दोबारा यह सिद्ध हुआ है.

झामुमो नेता योगेंद्र प्रसाद की पत्नी और पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की जीत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है. उन्होंने कहा कि मेरे ससुर की मृत्यु के पहले उन्होंने जो आशीर्वाद दिया वह फलीभूत हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें