Jharkhand Election 2024 चाईबासा विधानसभा
मंत्री दीपक विरुवा की हैट्रिक जीत, भाजपा से कौन होगा प्रत्याशी अभी तय नहीं
चाईबासा : चाईबासा सदर विधानसभा से वर्तमान मंत्री दीपक विरुवा विधायक हैं और लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. 15 सालों से चाईबासा विधानसभा के विधायक है. आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा की राजनीति में आए और भाजपा का टिकट लेकर चुनाव लड़े जेबी तुबिद को दीपक विरुवा से दो बार करारी हार का सामना करना पड़ा. इस बार भी झामुमो से दीपक विरुवा को टिकट मिलेगा, चुनाव लड़ेंगे.लेकिन भाजपा से किसे टिकट मिलेगा, कौन चुनाव लड़ेगा , यह भी अभी तक तय नहीं हो पाया है. जबकि पूर्व प्रत्याशी जेबी तुबिद के साथ पूरे विधायक जवाहर बानरा, गीता बालमुचू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पूर्ति आदि नामो की चर्चा चल रही है. लेकिन लगातार तीन बार, हैट्रिक जीत दर्ज करने वाले दीपक विरुवा जो वर्तमान में मंत्री हैं, उनके कद के आगे कोई उम्मीदवार और चेहरा टीक नहीं रहा है, जो दीपक विरुवा को टक्कर दे सके।
बीजेपी में एक अनार, 100 बीमार वाली स्थिति
भाजपा में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है. ऐसे लोगों ने भी दावेदारी पेश की है जिसका जनाधार तक नहीं है. जबकि चाईबासा शहरी इलाका भाजपा का वोट बैंक माना जाता है और चाईबासा विधानसभा से पूर्व में कई बार भाजपा चुनाव जीत भी चुकी है. हलांकी इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई मौका गवाना नहीं चाहती है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा , मझगांव से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बड़कुंवर के नाम पर भी मंथन कर रहा है. मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अगर चुनाव लड़ने के योग्य माने जाते हैं और चुनाव आयोग द्वारा चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाती है तो मधु कोड़ा को मझगांव या मनोहरपुर विधानसभा से चुनाव लगाया जा सकता है.वहीं मनोहरपुर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी चुनाव लड़ने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं. अगर ऐसा होगा तो मनोहरपुर का चुनाव भी काफी दिलचस्प होगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।