Live

JHARKHAND ELECTION 2024

UP के CM योगी आदित्यनाथ कल आयेंगे पलामू, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को पलामू आयेंगे. डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ के चुनावी सभा को लेकर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

यूपी सीएम के चुनावी सभा को लेकर आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद है. चुनावी सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और जनता को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे. चुनावी सभा को लेकर भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया ने बताया कि भाजपा के लोकप्रिय नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

पलामू से नीतेश कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें