Live

JHARKHAND ELECTION 2024

OBC एकता अधिकार मंच में भाजपा, आरजेडी और बसपा के करीब 500 कार्यकर्ता हुए शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष सह प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के विश्रामपुर स्थित चुनाव कार्यालय में शनिवार को भाजपा,आरजेडी और बसपा के करीब 500 कार्यकर्ता मंच में शामिल हुए. शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं नें एकजुट होकर ब्रह्मदेव प्रसाद को समर्थन देने और उन्हें जीत दिलाने का वादा किया.

इस मौके पर मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें मंच का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया. ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि जो लोग हमारे मंच से जुड़ रहे हैं,हम उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं. उन्होंने विश्रामपुर में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताई और जनता से अपील की कि वे उनके विचारों और संदेशों को घर-घर तक पहुंचाएं.

ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा, मैं दुर्घटना के कारण चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं था, लेकिन विश्रामपुर के नौजवानों, माताओं और बहनों के आग्रह पर चुनाव लड़ रहा हूँ. यह चुनाव केवल मेरा नहीं है, बल्कि विश्रामपुर की जनता का चुनाव है. मैं सभी से अपील करता हूँ कि आरक्षण और अपने हक-अधिकार के मुद्दे पर मेरा समर्थन करें. अपने हक-अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए मेरे पक्ष में मतदान करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें