Live

JHARKHAND ELECTION 2024

जामताड़ा में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में लोगों से मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : राजद के स्टार प्रचारक सह बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जामताड़ा पहुंचे. मोहलबोना फुटबॉल मैदान में उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा किया.

तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार के एक वोट के सात लाभ की गिनती कर वोट मांगा है. उन्होंने झारखंड में 10 लाख नौकरी देने का भरोसा दिया है. उन्होंने चुनावी सभा में उपस्थित लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के लिए वोट मांगा.

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सह मंत्री इरफान अंसारी ने आयोजन को सफल बताया है. साथ ही प्रधानमंत्री के सारठ दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि "इरफान अंसारी इतना बड़ा नेता हो गया. जिसको लेकर प्रधानमंत्री चिंतिंत हो रहे हैं".

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें