Live

JHARKHAND ELECTION 2024

बोकारो सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. बोकारो विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने रविवार को कुम्हरी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.

श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो विधायक का 10 साल का कार्यकाल रहा है और यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. इन्हें पानी तक नहीं मिल रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि सड़क में गड्ढे बने हैं. लोग कच्चे मकान में बरसात के समय में प्लास्टिक बिछाकर रहने पर मजबूर हैं. वहीं लोगों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं पहुंचा सका है. कहां विकास हुआ है ? श्वेता सिंह ने कहा कि विकास उनके दिमाग में हुआ है. जमीनी हकीकत पर कुछ भी नहीं है. मैं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों के साथ हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये सभी लोग चुनाव में मेरा साथ और सहयोग करेंगे जिससे मैं भारी मतों से विजय होंगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें