Live

JHARKHAND ELECTION 2024

दूसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी बिरंचि नारायण ने बोकारो में किया रोड शो, लोगों से मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. इसको लेकर बोकारो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिरंचि नारायण ने सोमवार को रोड शो के जरिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान से हजारों की संख्या में बाइक सवार समर्थकों के साथ बिरंचि नारायण ने बोकारो शहरी और चास में लोगों से मतदान करने की अपील की.

मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार बिरंचि नारायण ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा की. उसके बाद से लोगों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि23नवंबर को भाजपा के पक्ष में परिणाम आएगा और इस हेमंत सोरेन की सरकार का विदाई होगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें