Live

JHARKHAND ELECTION 2024

विधायक कल्पना सोरेन ने गढ़वा में झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को मेराल एवं चिनियाँ के हाईस्कूल के मैदान में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में चुनावी सभा किया. उन्होंने चुनावी सभा में उपस्थित लोगों से पार्टी प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में वोट देने की अपील की.

विधायक कल्पना सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया था. भाजपा यहां 24 वर्षों में 20 वर्ष शासन की है लेकिन उसका सीधा मकसद रहा है झारखंड के खनिज संपदा को लूटना. झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बकाया है. केंद्र सरकार उसे वापस नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र का यहां के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने तस्वीर बदल दिया है. यह करीब 1000 करोड़ की योजनाओं का कार्य किया गया है.

कल्पना सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 13 नवंबर को यहां मतदान है. आप सभी पहले मतदान कर लें उसके बाद जलपान करें. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को केंद्र के एजेंसियों के द्वारा जेल में डाला गया था जो एक षड्यंत्र था. उन्हें कोर्ट द्वारा बरी किया गया है. वह जेल से आते ही सबसे पहले यहां के महिलाओं और बच्चियों के सम्मान में मंईयां योजना की शुरुआत किए हैं. झारखंड की अबुआ सरकार यहां की जनता के लिए कार्य की है. यह सरकार युवाओं व किसानों के हित के लिए कार्य की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें