Live

JHARKHAND ELECTION 2024

चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता बलमुचू ने चलाया जनसंपर्क अभियान, सुनी ग्रामीणों की समस्या

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा :विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी गीता बलमुचू चाईबासा सदर विधानसभा क्षेत्र से विगत कई दिनों से ग्रामीणों के बीच लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. इसके तहत बुधवार को वे टोंटो प्रखंड के विभिन्न गांव जाकर ग्रामीणों से मिली. ग्रामीणों ने उन्हें जीवन यापन के मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने के लिए वर्तमान सरकार को जमकर कोसा. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उन्हें पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिलता है,राशन भी उन्हें समय पर नहीं मिलता है,5 वर्ष पहले बिजली उन्हें हमेशा मिलती थी पर 5 वर्षों से बच्चों को पढ़ने के लिए घरों में लाइट ही नहीं मिलती है,महीनों तक बिजली नहीं मिलने पर भी अनाप शनाप बिल भेज कर ग्रामीणों को प्रडताडित किया जाता है. स्कूलों में मास्टर नहीं हैं,स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं रहते.

ग्रामीणों की समस्या सुन कर गीता बलमुचू ने ग्रामीणों से कहा कि वे उनकी बेटी हैं,उन्हें परिवार का दुख पूरी तरह पता है,वे जानती हैं कि गरीब को जीवन जीने के लिए कितने दुख उठाने होते हैं. एक आदिवासी महिला होने पर वे जानती हैं कि परिवार चलाना, खासकर परिवार में यदि कोई बीमार होता है तो उन्हें इलाज के लिए चाईबासा अस्पताल में ले जाना होता है.

गीता बलमुचू ने कहा कि विगत 15 वर्षों से टोंटो प्रखंड में विकास कार्य शिथिल हो गई है,कुछ काम हुआ भी है तो वे भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई. जिला परिसद सदस्य लालमुनि पूर्ति ने भी झामुमो सरकार को जमकर कोसते हुए उसे आदिवासी विरोधी करार दिया,और कहा कि गीता बलमुचू को विजयी बनाने की अपील की. भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं को हर महीने 21सौ रुपये गोगो दीदी योजना से परिवार को भरण पोषण के लिए मिलेगा. इस मौके पर मंडल अध्य्क्ष लेबेया लागुरी,मुखिया बिजय देवगम,मण्डल समिति के वरिष्ठ सदस्य जनसंपर्क में शामिल रहे.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट—

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें