Live

JHARKHAND ELECTION 2024

बोकारो में युवा नेता त्रिवेणी महथा ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का थामा दामन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: बोकारो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे युवा नेता त्रिवेणी महथा ने सोमवार को पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये. बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने अपने आवासीय कार्यालय में त्रिवेणी महथा समेत सैकड़ो समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए पार्टी में आने पर सभी को बधाई दी.

इस अवसर पर विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि 10 वर्षों से जो बोकारो विधानसभा में विकास हुआ है और लोगों के मन में जो राष्ट्रवाद की भावना है, इसको देखते हुए लोग भाजपा में आ रहे हैं. हमें उम्मीद है कि उनके आने से भाजपा मजबूत होगी और बड़े मार्जिन से इस बार हम जीत कर विधानसभा जाएंगे.

पार्टी छोड़ने वाले नेता त्रिवेणी महथा ने कहा कि टिकट मिलने के बाद से नॉमिनेशन तक पार्टी के किसी कार्यकर्ता और नेता को पूछा नहीं गया. कांग्रेस का सिर्फ सिंबल लेकर कांग्रेस उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रही है. यही कारण है कि आज हम लोगों ने भाजपा का दामन थामा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें