Live

JHARKHAND ELECTION 2024

जामताड़ा में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगे वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी के एक बयान के बाद जामताड़ा में चुनावी प्रचार तेज हो गया है. अपने चुनावी क्षेत्र का शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू तूफानी दौरा कर रही हैं. इनके पहुंचने से आदिवासी और गैर आदिवासी मतदाता उत्साहित हैं.

आप देख रहे हैं कि 'दाना" साइक्लोन के बीच हर उम्र के लोग पानी में भींगकर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का स्वागत कर रहे हैं. जगह जगह उनकी अगवानी करने के लिए लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं. यह है उदयपुर आदिवासी बाहुल्य गांव जहां ग्रामीणों ने छाता लगा कर उनका स्वागत किया. भींग भींग कर लोग सीता सोरेन को देखने के लिए चौक चौराहों पर खड़े रहे. केंदुआटांड़, रानीडीह, मुरली पहाड़ी, जुरगुडीह, वीरगांव में उनका तूफानी संपर्क अभियान चला. उनके तूफानी अभियान से दुर्गा सोरेन का याद ताजा हो गया. लगभग सभी गांवों में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसी आगवानी सीता सोरेन का भी लोगों ने किया. जिस बात की चर्चा सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है. इसको लेकर रानीडीह में तो सीता सोरेन भावुक हो गईं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें