Live

JHARKHAND ELECTION 2024

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची में फिर छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार यानि 31अक्टूबर 2024 को अहले सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में एक बार फिर से छापेमारी की गयी. जिला प्रशासन के द्वारा जेल में हुई छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. पिछले दिनों इससे पहले भी जिला प्रशासन ने रांची जेल में छापेमारी की थी.

रांची उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे.

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई. पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की. जांच के दौरान किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें