Live

JHARKHAND ELECTION 2024

लोहरदगा में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी नीरु शान्ति भगत के पक्ष में मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : विधानसभा चुनाव को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को जिला समाहरणालय मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एनडीए प्रत्याशी नीरु शंति भगत के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की.

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड की जनता से निवेदन करते हुए कहा है कि कम से कम दो बार यानि दस साल के लिए प्रदेश मेंNDAकी सरकार बनाइये. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य इस देश का धनवान राज्य बन जायेगा. संजय सेठ ने लोहरदगा जिला समाहरनालाय मैदान में जन सभा को सम्बोधित करते हुए लोहरदगा की जनता से नीरु शान्ति भगत के समर्थन में वोट मांगा.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोहरदगा में एनडीए प्रत्याशी नीरु शंति भगत के पक्ष में सभा को सम्बोधित करेंगे. वहीं आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और भाजपा के सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी मंच से एनडीए प्रत्याशी नीरु शान्ति भगत को अपना आशीर्वाद देने की अपील किया. वहीं सुदेश महतो ने क्षेत्र में रोजगार आधारित फैक्ट्री लगाने और महिलाओं के समूह को 20 लाख रूपये बिना ब्याज के देने का घोषणा किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें