JHARKHAND ELECTION 2024
कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने महगामा सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र
देवघर : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के मंत्री सह कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को महगामा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया है. इस मौके पर उनके साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी उपस्थि रही.
गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके पूर्व वह विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने महगामा अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. दीपिका पांडे सिंह को इंडिया गठबंधन के घटक दल में कांग्रेस का टिकट मिला है. नामांकन से पूर्व दीपिका पांडे सिंह ने महगामा राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया .
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।