JHARKHAND ELECTION 2024
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रवीन्द्र राय ने पार्टी प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में किया रोड शो
गिरिडीह : केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार राय ने सोमवार को गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के समर्थन में रोड शो किया. रोड शो गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक से शुरु हुआ. खुली गाड़ी में सवार होकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रवीन्द्र कुमार राय ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आम लोगों से भाजपा उम्मीदवार निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।