Live

JHARKHAND ELECTION 2024

झामुमो प्रत्याशी निरल पूर्ति ने मझगांव में किया चुनावी सभा, कहा-रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर हेमंत सोरेन को करें मजबूत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो प्रत्याशी सह विधायक निरल पूर्ति ने अपने क्षेत्र मझगांव के कई गांवों में चुनावी सभा किया. उन्होंने तांतनगर प्रखंड के अंगरडीहा पंचायत में गंजिया, सुरलु, दारा, पोड़ाडीहा, चिमिसाईं समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि आप लोगों का जनसमर्थन देखकर मेरा हौसला बुलंद हो रहा है. आप इसी तरह समर्थन देकर भारी मतों से वोट देकर हेमंत सोरेन को मजबूत करें.

विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि पूरे मझगांव विधानसभा की जनता का समर्थन झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिल रहा है. जिस प्रकार पिछले विधानसभा और उससे बढ़कर पिछले लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीर धनुष चुनाव चिह्न में बटन दबाकर वोट दिए. इस बार भी उससे बढ़कर आप लोगों का समर्थन चाहिए. क्योंकि दूसरी ओर भाजपा पार्टी खड़ी है जो धन बल से काफी मजबूत है. मुझे और हमारी पार्टी को लोगों का समर्थन चाहिए जो पूरी तरह मिल रहा है. भाजपा को आप पूरे देश में देख रहे हैं. 10 साल से देश में जाति, संप्रदाय की राजनीति कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पहले 5 साल रघुवर दास झारखंड में सत्ता चलाए, लेकिन ऐसे कगार पर लाकर छोड़ दिए थे जहां से झारखंड को विकास के रास्ते पर लाने में ही काफी समय लग गया. 5 साल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकासशील राज्य के श्रेणी में झारखंड को लेकर आ गए हैं. अब उससे आगे के काम और विकास के लिए उन्हें चुनना बहुत जरूरी है. क्योंकि आदिवासी का बेटा ही आदिवासी का दर्द समझ सकता है. 5 साल में विपरीत परिस्थिति के बावजूद सभी बुजुर्गों को पेंशन, सभी जरूरतमंदों को राशन , सभी जरूरतमंदों को आवास, कन्याओं को सावित्रीबाई फुले योजना, बेरोजगारों को मुख्यमंत्री रोजगार ऋण योजना , छात्रों को जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना, गुरुजी छात्रवृत्ति योजना , महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना इस प्रकार दर्जनों योजना झारखंड सरकार आम जनता के लिए लेकर आए जो सीधे उनको फायदा पहुंचा रहा है. आने वाले समय इससे भी बेहतर योजना और विकास आप लोगों को देखने को मिलेगा. सरकारी कर्मी सिपाही, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका आदि सभी को ध्यान में रखते हुए सरकार निर्णय ली है. इसके बाद विधायक ने चीटीमिटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया. इसमें सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट ------

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें