JHARKHAND ELECTION 2024
लोहरदगा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा- चुनाव मैदान में NDA कदम से कदम मिलाकर चलेगी
लोहरदगा : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो लोहरदगा पहुंचे. भाजपा जिला कार्यालय में वे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक किया. बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व विधानपार्षद प्रवीण सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति सहित भाजपा के सभी विंग के पदाधिकारी शामिल हुए.
भाजपा कार्यालय में लगभग डेढ़ घंटा तक चली बैठक में आजसू प्रत्याशी निरु शान्ति भगत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया और चुनाव मैदान में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का वादा किया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।