Live

JHARKHAND ELECTION 2024

चाईबासा में झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : विधानसभा चुनाव को लेकर चाईबासा सदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने अपने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है.

झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा ने बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत तिलाईसूद, बड़ालागिया, छोटा लागिया, सिंगीजारी, छोटा बांकाऊ, पासुबेड़ा, पंडावीर, लातर सिका आदि गांवों में जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया. उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया. दीपक बिरुवा ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में झामुमो के तीर कमान के निशान को चुनकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें और फिर से झारखंड में झामुमो सरकार बनाएं. चूंकि हेमंत सोरेन की सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की योजना लेकर आई. महिलाओं को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन समेत कई योजनाएं शुरू की है. इसलिए गठबंधन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ इस चुनाव को लड़ना है. हमारे पास कार्यकर्ता का जोश, आत्मविश्वास और जनता का प्यार है. इस सहयोग को हमें वोट में बदलने की जरूरत है. हमें एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना है. हमें उम्मीद है कि जनता जिस प्रकार समर्थन दे रही है उसे हम अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंच जाएंगे.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट—

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें