Live

झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव

केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर दिया है. कांग्रेस ने राजेश ठाकुर की जगह केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और डॉ.रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इनकी नियुक्ति की है.

सितंबर में विधानसभा चुनाव होने की घोषणा होने की संभावना है. ऐसे में झारखंड के ओबीसी वोट बैंक को लेकर कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश पर दांव लगाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

बता दें कि कमलेश एकीकृत बिहार में सिल्ली से दो बार विधायक रह चुके हैं, जबकि विहार सरकार में एक बार मंत्री भी बने हैं. झारखंड में महतो ( कुड़मी जाति ) को साधने की रणनीति से कांग्रेस की ओर से यह कदम दिख रहा है. झारखंड में ओबीसी की आबादी करीब 42 फीसदी है. ऐसे में एक बड़े वोट बैंक को कांग्रेस ने अपने पाले में करने के लिए उसी समाज के नेता को प्रदेश की बागडोर सौंपी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें