Live

JHARKHAND CHUNAV

रामगढ़ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया चुनावी सभा, रोशन लाल चौधरी के पक्ष में मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बड़कागांव के एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले मंच पर समर्थकों ने उन्हें जोरदार स्वागत किया.

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीयकृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनेगी तो बंगलादेशी घुसपैठियों पर नकेल कसी जाएगी. उन्होंने कहा कि बड़कागांव के बेरोजगारों को रोजगार देने की पहली प्राथमिकता होगी. इसलिए अपना वोट रोशन लाल चौधरी को दें.कृषि मंत्री ने झारखंड के वर्तमान सरकार पर जमकर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि जेएमएम,कांग्रेस और आरजेडी लुटेरों की पार्टी है.

चुनावी सभा से पूर्व एनडीए समर्थक आजसू पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सैंकड़ों मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया जो भुरकुंडा थाना मैदान सभा स्थल पहुंची. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा एवं संचालन विजय साहू ने किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें