JHARKHAND CHUNAV
लातेहार में 2 सीटों पर वोटिंग के लिए आज दूसरे दिन मतदान कर्मियों की रवानगी जारी
लातेहार : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 13 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर लातेहार जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस क्रम में आज भी डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों का रवानगी जारी है. उपायुक्त और एसपी ने मतदानकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
बता दें कि जिले के दो विधानसभा क्षेत्र (लातेहार और मनिका) में बुधवार को कुल 679 बूथों पर मतदान होना है. इसमें 65 बूथ अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है. इन बूथों के लिए बीते कल ही मतदानकर्मियों को हेलीड्रॉपिंग किया गया. वहीं अन्य बूथों के लिए सड़क और रेलमार्ग से कर्मियों को रवाना किया जा रहा है. चुनाव को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।