Live

JHARKHAND CHUNAV

गढ़वा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में की चुनावी सभा, मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को डालटनगंज विधानसभा के भंडरिया में कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा किया. उन्होंने चुनावी सभा में उपस्थित लोगों से केएन त्रिपाठी के पक्ष में वोट देने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने डालटनगंज विधानसभा के भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के हाइस्कूल मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने सरकार द्वारा शुरू किए गए मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मतदाताओं को जानकारी दी और महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की. सीएम ने कहा कि बीजेपी के13नवंबर का वोट खरीदने के लिए2100का लालच दे रहे हैं,जिसके झांसे में नहीं आना है. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने पिछले10सालों में यहां कुछ नहीं हुआ,विधायक की कोई सरकारी नौकरी नहीं लगी है जो जिंदगी भर पद पर रहेंगे. वहीं पलामू जेएमएम जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने महागठबंधन उम्मीदवार के जीत का दावा किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें