Live

JHARKHAND CHUNAV

रामगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी मतदानकर्मी गंतव्य पोलिंग सेंटर के लिए रवाना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर मंगलवार को रामगढ़ डीसी और एसपी की मौजूदगी में सभी मतदानकर्मियों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना गया. झारखंड में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होना है. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

रामगढ़ कॉलेज परिसर में उपायुक्त चंदन कुमार एवं एसपी अजय कुमार ने सुरक्षा की कमान संभाली है. मंगलवार सुबह से ही एसपी स्ट्रांग रूम में डिस्पैच सेंटर के पास मौजूद रहे. उपायुक्त एवं एसपी ने बताया कि 406 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता. एसपी ने बताया कि पारा मिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ के जवान और झारखंड पुलिस बाल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी. संवेदनशील बूथों पर पहले से ही पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है.

इसके अलावा मतदान केंद्र के आसपास भी लगातार गश्त लगाई जा रही है. इस उद्देश्य से रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ में बनाए गए डिस्पैच सेंटर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, अप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो एवं वरीय पदाधिकारी मतपत कोषांग सह अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें