Live

JHARKHAND CHUNAV

लोहरदगा में सुदेश महतो ने पदयात्रा कर आजसू प्रत्याशी नीरु शांति भगत के लिए लोगों से मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शनिवार को एनडीए सह पार्टी प्रत्याशी नीरु शांति भगत के पक्ष में पदयात्रा कर लोगों से मतदान करने की अपील की. यह पदयात्रा गांव की पगडंडी से शुरू हुई. आजसू पार्टी की पदयात्रा बॉक्साइट खदान की पत्थरीली रास्तों से निकलकर रांची-कुडू हाईवे से गुजरी.

सत्ता परिवर्तन को लेकर निकली आजसू पार्टी की पदयात्रा का नेतृत्व शनिवार को पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो अपने प्रत्याशी नीरु शांति भगत के साथ मदाताओं से रूबरू हुए. इस दौरान आजसू के समर्थकों ने अपने नेता और प्रत्याशी का अभिवादन फूलमाला के साथ किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें