झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न
कुल 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रांची सिविल कोर्ट के 44 बिल्डिंग के पुनरीक्षित राशि 35 करोड़ स्वीकृत
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न. बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में कैबिनेट स्तर के कई मंत्री और वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में सीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 30 एजेंडो पर मुहर लगी है. पुलिस संस्करण के तीन हेलीकॉप्टर के पायलट की राशिपांच लाख से साढ़े पांच लाख किया गया. वहीं चाईबासा में तीन नए थाना बनेंगे. सेरेंगदा, गुदरी व लोढ़ाई ये तीन थाने बनेंगे.
पंचायत भवन में डिजिटल पंचायत के लिए योजना स्वीकृत हुआ है.
बंदोबस्त कार्यालय के मुनसरी के लिए नियमावली
रांची में एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए 13 करोड़ 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक
सातवीं वेतन पा रहे सरकारी सेवकों के भत्ते में संशोधन
एक लेवल अपग्रेड किया गया है.
गुमला में सिसई पुलिस अंचल बनाया गया.
रांची सिविल कोर्ट के 44 बिल्डिंग पुनरक्षित राशि 35 करोड़ स्वीकृतझारखंड राज्य खुला विश्विद्यालय के लिए 20 करोड़ की सीड मनी
राज्य के पैरामेडिकल संस्थानों से पास आउट को एक साल सरकारी हॉस्पिटल में सेवा देना होगा.
1 .12.2004 के बाद वालों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ.
रांची कैंसर हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के लाभुकों को पांच लाख के अलावे सीएम गंभीर योजना के तहत 20 लाख इलाज के लिए हुए एमओयू को मंजूरी.
जिला स्तरीय पदों एवं सेवाओं में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा आरक्षण शून्य को ईडब्ल्यूएस के तहत आवेदन दे सकेंगे. इसमें सात जिले लोहरदगा गुमला पश्चिम सिंहभूम दुमका सिमडेगा लातेहार और खूंटी शामिल है.
एकलव्य प्रशिक्षण के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका प्रदान.
झारखंड राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य के नियुक्ति नियमावली में संशोधन. अब अधिकतम उम्र सीमा 70 साल.
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के 67 कर्मियों को 1.07.2004 वैचारिक रूप से समायोजित करने और वित्तीय लाभ प्रदान करने की स्वीकृति
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।