झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त
CM हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. प्रोजेक्ट भवन में हुई इस बैठक में कैबिनेट स्तर के कई मंत्री और वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
आज सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में झारखंड निर्यात नीति 2023 को स्वीकृति मिली है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल में एक नॉमिनी डायरेक्टर का प्रावधान किया गया है.
संविदा के आधार पर नियुक्त कर्मी को मातृत्व अवकाश को स्वीकृति मिली है.अब180 दिन का अवकाश ले सकेंगे.
पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में दिशा निर्देश.
वित्त विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत अनियमित रूप से कार्यरत 29कर्मियों की सेवा नियमित की गई. राज्य कर्मियों व सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा.
पूरे राज्य में संचालित आईटीआई में नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.मेधा सूची ऑनलाइन माध्यम से अपलोड होगा.
तीन पुस्तक जो शिबू सोरेन के जीवनी पर आधारित
1)सुनो बच्चों आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन के गाथा
2) दिसुम गुरु शिबू सोरेन
3)ट्राईबल हीरो शिबू सोरेन
अमर कुमार बावरी,रणधीर कुमार सिंह,डॉ. नीरा यादव,लुईस मरांडी,नीलकंठ सिंह मुंडा इन पर होगीP Eजांच,आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला
महागामा शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 83 करोड़ रुपए (अमृत योजना के तहत )
शहरी क्षेत्र में रहने वाले आम जनता को निजी जमीन पर वृक्ष लगाने पर प्रति वृक्ष 5 यूनिट की सब्सिडी दी जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।