Live

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज

बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती मुहर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता मेंझारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक आज होगी. प्रोजेक्ट भवन सभागार में बैठक होगी. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र सहित कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है. विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक होने की संभावना है. इस सत्र में 5 कार्य दिवस होंगे. 2 और 3 अगस्त को अवकाश होगा. वर्तमान मॉनसून सत्र में सरकार के महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे. सरकार अनुपूरक बजट लेकर आ सकती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें