झरिया में बीजेपी की संकल्प सभा
बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा, धनबाद में कोयला,लोहा एवं बालू की मची है लूट
झरिया : झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज संकल्प यात्रा के दौरान झरिया विधानसभा के बंद आरएसपी कॉलेज पहुंचे. प्रदेश भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया. जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे.
बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के 47 में दिन झरिया में सभा का आयोजन किया था. पूर्व की भाजपा सरकार ने जिस आरएसपी कॉलेज को अग्नि प्रभावित क्षेत्र घोषित कर बंद करा दिया था. आज उसी सुरक्षित स्थान पर भाजपा ने सभा का आयोजन किया. वहीं जनसभा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. बाबूलाल ने हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि बकरे की आम कब तक खेर मनाएगी, एक न एक दिन होटवार जाना ही होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद में कोयला, लोहा एवं बालू की लूट मची हुई है और यहां के पुलिस हेमंत सोरेन के लिए पैसे वसूलने का काम कर रही है. साथ ही कहा कि इस राज्य से हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकना है. राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. वहीं धनबाद में कानून व्यवस्था किस प्रकार की है यह किसी से छिपी नहीं है. ठेला वाला और खोमचा वाला को भी रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है. आज झरिया में बाबूलाल मरांडी की सभा में भीड़ कम देखने को मिली. जनसभा के दौरान आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली रही.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।