Live

झरिया के एक व्यक्ति की दुबई में हुई मौत

श्रम विभाग के सहयोग और रेडक्रॉस के एंबुलेंस की सहायता से शव कोलकाता से लाया जाएगा झरिया स्थित डुमरी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां झरिया थाना क्षेत्र के जामा डोबा डुमरी के रहने वाले सुभाष कुमार महतो की हार्ट अटैक से दुबई में मौत हो गई. सुभाष दुबई में एक स्थानीय फैक्ट्री में कार्यरत थे. राज्य प्रवासी सेल और श्रम विभाग के समन्वय बनाकर दुबई के दूतावास से बातचीत कर शव को हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया जिसके बाद दिल्ली से कोलकाता लाया गया. श्रम विभाग के सहयोग और रेड क्रॉस के एंबुलेंस के सहायता से शव को कोलकाता से धनबाद के झरिया डुमरी लाया जाएगा.

आज मीडिया से बातचीत करते हुए श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि सुभाष कुमार महतो की मौत दुबई में हो गई थी. टुंडी के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा महतो के सहयोग से शव दुबई से दिल्ली होते हुए कोलकाता लाया गया है. अब धनबाद लाया जाएगा.

वहीं मृतक के परिजन ने कहा कि मैं राज्य सरकार के श्रम विभाग सहित विधायक मथुरा महतो को धन्यवाद देता हूं कि इतनी बड़ी घटना के बाद इन्होंने मदद की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें