Live

फर्जी पुलिस बन पंडा से लाखों के गहनों की लूट

पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान, तफ्तीश में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :गया शहर में ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है, जहां ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर एक स्थानीय पंडा से लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात लूट लिए, जिसके बाद पीड़ित द्वारा विष्णुपद थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पीड़ित व्यक्ति स्थानीय पंडा गोविंद लाल महतो विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मोहल्ला के रहने वाले हैं.

इस संबंध में पीड़ित स्थानीय पंडा गोविंद लाल महतो ने बताया कि वे गया रेलवे स्टेशन से अपने घर की तरफ लौट रहे थे, जैसे ही राय काशीनाथ मोड़ से आगे बढ़े, पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक किया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर रोक दिया.

उन लोगों द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन की तरफ चाकू घोपकर लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया है लिहाजा आप अपने पास रखे जेवरात को उतार दीजिए. दोनों ने हमारी सोने की अंगूठी, लॉकेट लगा हुआ सोने के चेन को एक कागज में रखने को कहा. फिर कहा कि लाइए हम आपको बताते हैं, कैसे रखना है?

इसके बाद उन्होंने असली जेवरात को अपने पैकेट में रख लिया और नकली कागज के टुकड़े, जिसमें की पत्थर रखे हुए थे, हमें थमा दिया और यह भी कहा कि आगे जाने पर साहब की गाड़ी लगी हुई है. कोई पुलिसकर्मी चेक करें तो कहिएगा की यादव जी चेक कर लिए है लेकिन जब हमने आगे जाकर देखा तो कोई भी नहीं था, तब हमें कुछ गलत होने का एहसास हुआ. जब कागज निकाल कर देखा तो उसमें पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें